श्योपुर: कलेक्टर ने शुक्रवार तक स्कूल भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव भेजने को कहा, स्कूल भवनों के सत्यापन के संबंध में बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में रविवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में स्कूल भवनों के भौतिक सत्यापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण एवं जिला शिक्षा केन्द्र को निर्देेश दिये हैं कि जिलेभर में जर्जर स्कूलो का भौतिक सत्यापन किया जाये