Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

मोतीपुर तिरहूत नहर में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी मोतीपुर: तिरहूत नहर में पाना छपरा-बगही बॉर्डर के पास राजदेवी स्थान से कुछ दूरी पर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव की पहचान साढ़ा निवासी अधिवक्ता देवकांत ओझा के छोटे पुत्र सौरभ उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में की। परिजनों के अनुसार, सौरभ बुधवार दोपहर से ही घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन उसके मोबाइल पर लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो गया। मोबाइल फोन भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों द्वारा नहर में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। वैज्ञानिक अनुसंधान टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), घटनास्थल की गतिविधियों और युवक के संपर्क व विवाद समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है—सौरभ की मौत हत्या है या आत्महत्या? पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी। मृतक के परिजन मोतीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देने की तैयारी में हैं। तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज जनता की जुबानी #Motipur #Muzaffarpur #TirhutNews #BiharNews #CrimeNews #MotipurNews #MuzaffarpurNews #BreakingNews

Bihar, India | Aug 13, 2026