चौरीचौरा: दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के गौनर बिशुनपुरा बाबू निवासी अशोक कुमार पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व अपने दुकान पर बैठा था तभी कैलाश निषाद व शुभम मेरी दुकान पर आए और कहने लगे कि हमारे द्वारा बनवाए जा रहे पुलिया के काम को रुकवा कर हमारा नुकसान करना चाह रहे हो हम उसकी भरपाई तुम्ही से करेंगे जब मैं इसका विरोध किया तो गाली गलौज किए।