निज़ामाबाद: सरायमीर में नदी के किनारे मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर कोतवाली अंतर्गत शाहपुर कुंवर नदी के किनारे मंगलवार को सुबह दस बजे प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही सुबह करीब दस बजे सरायमीर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।