जमुई: नारडीह के पास ट्रक की टक्कर से मैजिक वाहन के परखच्चे उड़े, चालक को लोगों ने घायल अवस्था में बाहर निकाला
Jamui, Jamui | Mar 28, 2025 नारडीह के पास शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक घायल अवस्था में वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ घटना स्थल पर लग गई। वाहन में फंसे चालक को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया है।