जमुई: SP ने टाउन थाना और साइबर थाना का निरीक्षण किया, ड्यूटी, ओडी पंजी सहित पूरे थाना परिसर का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी मदन कुमार आनंद द्वारा गुरुवार की रात 9:00 बजे से 11:00 बजे तक टाउन और साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले उन्होंने थाना परिसर और बैरक का जायजा लिया साथ ही थानाध्यक्ष के कार्यों की भी समीक्षा की।वहीं थाना परिसर में घूम-घूम कर निरीक्षण किए। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का गहन जांच किये।