जमुई: जमुई टीओपी प्रभारी मोती लाल साह के बालू माफिया ऑडियो टेप मामले की जांच एसपी ने साइबर डीएसपी को सौंपी
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 जमुई में बालू माफिया और टीओपी प्रभारी मोती लाल साह के बीच रुपए लेनदेन का ऑडियो सामने आने के बाद गुरुवार को 4 बजे एसपी मदन कुमार आनंद ने पूरे मामले की जांच के लिए साइबर डीएसपी राजन कुमार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है( बता दें कि बुधवार को बालू माफिया और टीओपी प्रभारी मोतीलाल साह का व्हाट्सएप पर एक ऑडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था।