जमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में पीड़िता ने गिद्धौऱ थाना में दिया आवेदन, छेड़खानी का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 गिद्धौऱ इलाके में मनचले युवकों द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता छात्रा ने गिद्धौऱ थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मनचले युवकों पर कार्रवाई की मांग की गई है।छेड़खानी का वीडियो भी गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे सामने आया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।