जमुई: जिला जज ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 27, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वे महिलाएं जिन्होंने विधि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य किया है उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।