बथनाहा: सीतामढ़ी में दो घर आग से राख, पीड़ितों को पंचायत प्रतिनिधि ने दी आर्थिक मदद
सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड-2 में आग लगने से रुपेश और मुकेश यादव के दो घर जल कर खाक हो गए। पंचायत प्रतिनिधि नारायण सहनी ने मदद की, लेकिन अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचे। परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।