गया में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. मोहन श्रीवास्तव और सत्येंद्र नारायण सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
गया: गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय शनिवार को उस समय उत्साह और जोश से भर उठा, जब बिहार प्रदेश कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मोहन श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र नारायण सिंह के सम्मान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। गया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रदेश उपाध्यक्षों के गया आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुलदस्ते एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे परिसर में कांग्रेस के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के प्रति उत्साह और विश्वास का परिचय दिया। समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा दिखाई दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस में डॉ. मोहन श्रीवास्तव और सत्येंद्र नारायण सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। दोनों नेताओं के बनाए जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। दोनों नेताओं का लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ अब पूरे प्रदेश को मिलेगा। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी।
#GayaNews
#गयाजी
#गया_हो
#gayadastak
#Congress
#कांग्रेस