लिधौरा: उपरारा खास: अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, एलएनटी मशीन जब्त
लिधौरा तहसील अंतर्गत ग्राम उपरारा खास में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपरारा सरपंच आकाश श्रोत्रिय की शिकायत पर जतारा एसडीएम, तहसीलदार निशांत चौरसिया और जेवर चौकी प्रभारी रेवाराम सिंह गौड़ ने सुखनई नदी में छापेमारी कर अवैध उत्खनन में लगी एलएनटी पोकलेन मशीन जब्त की। कार्रवाई के दौरान बालू माफिया मौके से फरार हो गए।