बिलासपुर: थाना खजुरिया क्षेत्र से पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
थाना खजुरिया पुलिस ने शीशगढ़-बिलासपुर मार्ग पर एसके धर्म कांटे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। आरोपियों के कब्जे से 10-10 ग्राम (कुल 20 ग्राम) अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।