कन्नौज: डीएम और एसपी ने यातायात जागरूकता गोष्ठी में नियम बताए, आयोजन पुलिस लाइन में हुआ
कन्नौज शहर के पुलिस लाइन में यातायात माह के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान डीएम शुभ्रांत कुमार और एसपी अमित कुमार आनंद मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों प्रिंसिपल, बच्चों और चालकों को मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से जुड़ा था।