कन्नौज: इंदरगढ़ के जगतापुर निवासी एक युवक की हत्या मामले में एसपी अमित कुमार ने कहा- संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का बयान सामने आया। एसपी ने 18 वर्षीय युवक की हत्या किए जाने की बात कही और संदिग्धों को हिरासत में लेने की जानकारी दी है। मृतक 3 दिन से लापता था जिसको खोजने में पुलिस जुटी थी। बुधवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ है।