कन्नौज: पुलिस लाइन से ट्रैफिक कमांड सेंटर की शुरुआत, अब ऑनलाइन कैमरों से होंगे चालान
कन्नौज जिले में यातायात पुलिस के द्वारा तैयार किए गए ट्रैफिक कमांड सेंटर की बुधवार को शुरुआत हुई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा फीता काटकर कमांड सेंटर की शुरुआत की गई है। जिले में यातायात पुलिस के विभिन्न कैमरे लगे हैं जिनके माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन कार्रवाई होगी साथ ही यह कैमरे अपराध नियंत्रण में भी काम आएंगे।