कन्नौज: मंगलवार को गैस एजेंसी क्रॉसिंग के बैरियर आर्म (फाटक) को पिकअप की टक्कर से हुआ नुकसान, रेलवे पुलिस कर रही कार्रवाई
कन्नौज के गैस एजेंसी क्रॉसिंग पर लगे बैरियर आर्म (जिसको आम भाषा में फाटक कहते हैं) के टूटने का मामला सामने आया हैं। मंगलवार को शाम करीब 4.30 मिनट पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहे पिकअप की टक्कर से यह हादसा हुआ है। रेलवे पुलिस ने इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।