कन्नौज: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में लापता युवक के शव मिलने पर परिजनों ने प्रेम प्रसंग में 3 पर हत्या का आरोप लगाया
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक के मिले शव के मामले में परिजनों के द्वारा हत्या का 3 पर लगाया गया, आरोप मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई को 3 नवंबर को उसके दोस्त के द्वारा फोन करके बुलाया गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया, जिसकी जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी पुलिस व परिजन युवक की तलाश में जुटे,बुधवार को युवक का शव मिला।