माडा: गोपद नदी से बच्ची का शव बरामद, रविवार को पिकनिक मनाने गया था चिकित्सकों का परिवार, थाना लंघाढोल का मामला
लंघाडोल थाना क्षेत्र के गोपद नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए 3 डॉक्टर और दो एनसीएल के विजिलेंस अधिकारियों का परिवार हादसे का शिकार हो गया, जिसमें एक डॉक्टर व 13 वर्षीय बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई है. करीब 12 घंटे बाद आज बच्ची का शव बरामद किया गया है.बच्ची के शव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।