माडा: नदी में नहाते समय डूब रही बच्ची को बचाने के प्रयास में एक युवक की डूबने से मौत, लंघाढोल थाना क्षेत्र का मामला
सिंगरौली जिले के लंघाढोल थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गया परिवार हुआ हादसे का शिकार नदी में नहाने के दौरान डूब रही बच्ची को बचाने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत वही बच्ची भी अब तक है लापता बच्ची की तलाश लगातार जारी है बताया जा रहा है कि एनसीएल के डॉक्टर समेत विजिलेंस के दो अधिकारी पिकनिक मनाने गए हुए थे जहा हादसे में डॉक्टर हरिष सिंह की मौत हो गई।