माडा: जिले की समस्याओं को लेकर सपाक्स पार्टी ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
सिंगरौली जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपाक्स पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के निर्देशन में जिलाध्यक्ष सिंगरौली विश्व भरन द्विवेदी ने कलेक्टर सिंगरौली के नाम अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रचना सर्राफ, जिला मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला, समाजसेवी जे.पी मिश्रा उपस्थित रहे ।