माडा: जर्जर परसोना रजमिलान मार्ग की मरम्मत शुरू, ग्रामीणों को परेशानियों से मिलेगी निजात
परसौना-रजमिलान तक की सड़क के पिछले कई महीनो से जर्जर हालत में पहुंच गई थी जिस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा एसोसिएट जनरल मैनेजर अदानी पावर महान लिमिटेड बंधौरा को एक पत्र लिखा गया जिसमें कहा गया था कि उक्त मार्ग अदानी पावर के अधिपत में है और मार्ग की हालत जर्जर हो गई है जिसे अतीत शीघ्र सुधार कराया जाना आवश्यक है इसके बाद सड़क का मरम्मत कार्य शुरूकर दिया गया