बेगूसराय सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
बेगूसराय। बेगूसराय स्थित सेल टैक्स कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से रिश्वत लेते एक असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि निगरानी टीम ने रिश्वत की रकम के लेन-देन के दौरान दोनों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम की गड्डी खिड़की के बाहर फेंक दी गई, लेकिन निगरानी टीम ने मौके पर ही रकम बरामद कर ली और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
निगरानी विभाग की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले में रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के लिए मांगी गई थी, इसकी विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #viralreelschallenge #वायरल #Begusarai