अफीम की अवैध खेती पर वन विभाग का बड़ा अभियान, ड्रोन से हुई निगरानी
चतरा: दक्षिणी वन प्रमंडल में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए शनिवार को वन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। चतरा वन प्रक्षेत्र के भांग वन सहित कई दुर्गम और सुदूरवर्ती सुरक्षित वन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
जांच के दौरान कुछ जगहों पर अफीम की खेती के लिए जोत-कोड़ का प्रमाण मिला। वहीं पिरी वन के हुडमूड, बेस और तिलरा में वन विभाग और SSB की टीम ने संयुक्त सर्च और जागरूकता अभियान चलाया। वहां खेती का प्रमाण नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों को अवैध खेती नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर ने कहा कि वन भूमि पर पोस्ता की खेती कानूनन अपराध है। ड्रोन और GIS से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी जारी रहेगी।
Pratappur, Chatra | Nov 28, 2026