बरहेट: कालिदास गांव में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी के घर चिपकाए इश्तिहार, हाजिर होने का दिया निर्देश
मंगलवार को बरहेट थाना पुलिस ने बरहेट थाना कांड संख्या 91/26 के पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त के घर डुगडुगी बजाकर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चिपकाए साथ ही आरोपी को शीघ्र न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया । जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने कालिद गांव निवासी स्वर्गीय युसूफ अंसारी के पुत्र अल्फाज अंसारी के घर पर इश्तिहार चिपकाए।