#बलरामपुर! #उतरौला में #दावत_ए_इस्लामी हिंद ने #गरीब_नवाज_रिलीफ_फाउंडेशन (GNRF) के तहत शुरू किया पौधारोपण अभियान...
#बलरामपुर। दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के द्वारा उतरौला क्षेत्र के स्कूलों, मदरसों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। मौलाना रईस बेग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है।
अभियान के अंतर्गत उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था कराई गई, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के जिम्मेदारों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
दावत-ए-इस्लामी हिंद ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
मौलाना रईस बेग ने पौधे लगाने से सम्बंधित हदीस बयान करते हुए बताया कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया है:
"यदि क़यामत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य लगा दो।"
#balrampur #Utraula #dawateislami #GNRF #GaribNawazrelieffoundation