#बलरामपुर: एसपी विकास कुमार ने रात में किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश...
#बलरामपुर, 17 जुलाई। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार देर रात नगर सर्किल क्षेत्र के विभिन्न ड्यूटी एवं पिकेट प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सतर्कता तथा रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यकुशलता, गश्त प्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रात्रिकालीन पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
#balrampur #spbalrampur #balrampurpolic