कोईलवर: कोईलवर में सरस्वती कला केंद्र के मंदिर प्रांगण में भव्य डांडिया नाइट, सैकड़ों बच्चियों ने नृत्य से बांधा समां
सरस्वती कला केंद्र के मंदिर प्रांगण में रविवार की रात भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें कोईलवर नगर की सैकड़ों बच्चियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बच्चियों ने डांडिया की धुन शानदार नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रविवार की रात 10:30 बजे जब पब्लिक एप की टीम मौके पर पहुंची तब कार्यक्रम जारी था।