रायडीह: आजादी के दशकों बाद भी बेन्दवाकोना गांव विकास से दूर, 200 बच्चे पगडंडी और नाले के सहारे करते हैं पढ़ाई
Raidih, Gumla | Aug 9, 2026 गुमला के रायडीह प्रखंड का बेन्दवाकोना गांव... जहां आज भी विकास की रोशनी पहुंचने का इंतजार है। गांव में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। सबसे बड़ी परेशानी गांव के करीब 200 स्कूली बच्चों की है, जिन्हें मुख्य सड़क से करीब दो किलोमीटर पगडंडी और नाला पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। बारिश के दिनों में यही नाला जानलेवा बन जाता है।