बिल्हौर: मुश्ता गांव से युवक को अवैध कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्ता में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुधवार की शाम 4 बजे शिवम को गिरफ्तार किया। आरोप है कि शिवम मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज कर रहा था, जिसकी सूचना PRV 427 ने दी। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर शिवम की तलाशी ली, जिसमें उसकी पैंट की जेब से 6 अवैध जिंदा कारतूस बरामद हुए।