गाज़ीपुर: लंका मैदान में आज जलेगा हाईटेक रावण, 60 फीट ऊंचे पुतले का होगा रिमोट से दहन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
गाजीपुर में विजयदशमी के मौके पर इस बार लंका मैदान में रावण दहन बेहद खास होने जा रहा है। आज रात आठ बजे 60 फीट ऊंचे हाईटेक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस विशालकाय रावण को सैकड़ों एलईडी बल्बों से सजाया गया है, जो रोशनी में और भी भव्य दिखाई देगा। सबसे खास बात यह है कि इस बार रावण दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा।