गाज़ीपुर: सादात रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में शातिर नकबजन जाफर हुसैन घायल होकर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
गाज़ीपुर।थाना सादात पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार की रात रेलवे स्टेशन सादात के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें शातिर नकबजन जाफर हुसैन पुत्र स्व. तालिब हुसैन, निवासी ग्राम भादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर (उम्र लगभग 38 वर्ष) गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।