गाज़ीपुर: गाजीपुर एसपी ने किया विशेष कन्यापूजन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन गाजीपुर की सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विशेष कन्यापूजन का आयोजन किया। उन्होंने 21 कन्याओं का विधिविधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।एसपी ने इस मौके पर कहा कि शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है और देर रात से जिले में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा।