गाज़ीपुर: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी के गजल होटल की 6 दुकानें खुलीं, लेकिन कुर्क की कार्रवाई बरकरार: DM
मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके परिवार और गैंग के खिलाफ सरकार सख्त है। लेकिन कोर्ट का नरम रुख सामने आया है। जहां सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के ग़ज़ल होटल की बंद पड़ी छह दुकानों का ताला उसी प्रशासन ने फिर खोल दिया है। जिन्होंने उसे साल 2021 में गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में बंद किया था।