गाज़ीपुर: गाजीपुर में ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले 20 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई, अलग-अलग थानों से 6 गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। बीते एक सप्ताह के दौरान जिले के कई थाना क्षेत्रों में अज्ञात लोगों द्वारा सोशल मीडिया और मौखिक रूप से ड्रोन दिखने की झूठी सूचनाएं फैलाई गईं। पुलिस ने इन अफवाहों को जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए 20 पर कार्रवाई करते हुए 6 को गिरफ्तार किया है।