गाज़ीपुर: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से शातिर चोर जाफर हुसैन घायल, गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर चोर जाफर हुसैन गोली लगने से घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी करने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।