पोहरी: 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एसडीएम जेपी गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक,सभी विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन की तैयारियों को लेकर पोहरी एसडीएम कार्यालय में गुरुवार दोपहर 1 बजे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी विभाग प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।