कनवास: हिंगोनिया व बाछीहेडा स्थित खेत पर कमाइंड मशीन की बैट्री से चिंगारी निकलने से लगी आग, 20 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख
Kanwas, Kota | Apr 2, 2024 कनवास क्षेत्र के हिंगोनिया व बाछीहेडा गांव के मध्य स्थित खेत पर गेंहू की फसल को काटते समय कमाइंड मशीन की बैट्री से चिंगारी उठने से बैट्री पर रखी बोरी में आग लगने से तीन किसानों के करीब 20 बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जिससे आसपास के किसानों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान किसानों ने घटना की सूचना दमकल को दी। इसके करीब 1 घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया।