बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से DM ने आरती रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को लेकर फैलाएगी जागरूकता
कलेक्ट्रेट परिसर से निजी विद्यालयों में कक्षा एक/पूर्व प्राथमिक कक्षा में अलाभित समूह/दुर्बल वर्ग के 3 वर्ष से लेकर 7 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय के प्रारंभिक शिक्षा की कुल छात्र संख्या का 25% की सीमा तक निशुल्क प्रवेश हेतु लक्षित वर्ग में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से आरती रथ को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया।