बहराइच: अमरैया के पास पिकअप की टक्कर में 4 लोग घायल, एक की हालत गंभीर
बहराइच के अमरैया के पास मंगलवार सुबह दो पिकअप की टक्कर हो गई। लखनऊ से आ रही पिकअप और नानपारा से आ रही बिना नंबर की पिकअप में भिड़ंत हुई। दूसरी पिकअप में सवार 4 लोगों को हल्की चोटें आईं, उन्हें अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।