बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर गोष्ठी, डीएम बोले- सुरक्षित इंटरनेट का इस्तेमाल हमारी जिम्मेदारी है
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटर दिवस के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि सुरक्षित, नैतिक और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग करना हम सबकी जिम्मेदारी है। गोष्ठी में उपस्थित लगभग 150 अधिकारियों व कर्मचारियों को इंटरनेट का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।