बहराइच: भगवानपुर चौराहे के पास अनियंत्रित पुलिस जीप की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, 4 घायल, इलाज जारी
भगवानपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर मामा के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित पुलिस जीप ने रौंद दिया। हादसे में सात माह की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।