सिंगरौली: बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान दिलाने से संबंधित प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, हर्षो उल्लास की तरह बुजुर्ग मतदाताओं का कराये मतदान
जिले के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन 2023 के तरह लोकसभा निर्वाचन 2024 में भी घर बैठे मतदान की सुविधा दी जायेगी। इसके लिए आयोग के निर्देशानुसार इन मतदाताओं को फार्म 12 (घ) की सुविधा प्रदान कराया जा रहा है।इन मतदाताओं को घर में मतदान कराने हेतु नियुक्त मतदान दल के अधिकारियो को जाना होगा। आप सब हर्षो उल्लास के साथ ऐसे मतदाताओं का मतदान कराये।उक्त आशय का वक्तव्य अंग्रणी महाविद्यालय में आयोजित सेक्टर अधिकारियो एवं माईक्रो अब्जर्वर के प्रशिक्षण कं दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा कहा गया।