सिंगरौली: ज़िले में मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने दी शुभकामनाएं, 3385 प्रतिभागियों ने लिया भाग
लोकसभा निर्वाचन 24 में ऑनलाइन क्विज के द्वितीय चरण में दिनांक 03 अप्रैल 2024 को कुल 3385 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप नारायण , द्वितीय स्थान राज कुमार जायसवाल, तृतीय स्थान शुभम तिवारी ने प्राप्त किया, जिन्हें इनाम स्वरूप क्रमशः ₹2100, ₹1500 एवं ₹1000 दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले अन्य 10 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को बधाई प्रेषित की है।