सिंगरौली: 8 माह की दुधमुही अबोध बच्ची की मां ने ही की थी हत्या,नाटकीय ढंग से अगवा करने का रचा था प्रोपोगेंडा, बरगवां पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार
बीते बुधवार दोपहर नाटकीय अंदाज में घर के कमरे में सोई 8 माह की मासूम बच्ची घर से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को अगवा करने की आसंका जाहिर करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह बरगवां निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी को बच्ची का शव घर से कुछ दूर एक नाले में बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मां ने ही मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंका था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।