सिंगरौली: जोबगढ़ गांव कंटहिया टोला में चरित्र संदेह में धारदार हथियार (पहसुल) से पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
सिंगरौली जिले में एक बार फिर से एक हत्या का मामला सामने आया हैं। वह भी महज चरित्र संदेश पर पति ने खुद पत्नी की धारदार पहसुल से हत्या कर दी है। पूरा मामला बरगवां थाना के जोबगढ़ के कंटहिया टोला का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करके फरार हो गया, फिलहाल शिकायत मिलने पर बरगवा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले पर जानकारी दी है।