सिंगरौली: चितरंगी थाना क्षेत्र स्थित साई नारायण अस्पताल में महिला के साथ हुआ दुराचार आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश
चितरंगी थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप साई नारायण निजी अस्पताल में अपनी बेटी की इलाज कराने आई एक 35 वर्षीय महिला के साथ निजी अस्पताल के एक एंबुलेंस चालक ने दुराचार किया है। बताया जा रहा है कि बीती आधी रात को बेटी के साथ सो रही महिला को पलंग से नीचे ले जाकर आरोपी ने दुराचार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेहोशी की दवा खिला दिया था। फिलहाल फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। और आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।