बस्तर ओलंपिक में गृहिणियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बचपन में स्कूल के दिनों में खूब खेलते थे, लेकिन समय के साथ गृहस्थी की जिम्मेदारियों में खेल पीछे छूट गए। बस्तर ओलंपिक ने उन्हें एक बार फिर खेल के मैदान में उतरने और अपने बचपन के शौक को जीने का सुनहरा अवसर दिया है।
बस्तर ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हर उम्र और हर वर्ग के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और खुशियों से जुड़ने का मंच बन रहा है।
#बस्तर_ओलंपिक #BastarOlympics #बदलता_बस्तर #महिला_सशक्तिकरण #नया_बस्तर