Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

घूरपुर में बाउंड्री वॉल गिराने का आरोप, थाने में तहरीर प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया में जमीन मालिक ने दबंगों पर बाउंड्री वॉल और पिलर गिराने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घटना में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामले में घूरपुर थाने में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bara, Allahabad | Jun 27, 2026

MORE NEWS

ब्रेकिंग | मध्य प्रदेश

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 10 लोग झुलसे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। घटना की जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग | मध्य प्रदेश रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 10 लोग झुलसे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। घटना की जांच की जा रही है।

Bara, Allahabad | Jun 26, 2026

करछना, प्रयागराज: मुहर्रम पर शुक्रवार को बरदहा, खजुरी और बरांव में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला। मजलिस में कर्बला की कुर्बानी पर रोशनी डाली गई। नोहाख्वानी और मातम के दौरान माहौल गमगीन हो गया तथा लोगों ने इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

करछना, प्रयागराज: मुहर्रम पर शुक्रवार को बरदहा, खजुरी और बरांव में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला। मजलिस में कर्बला की कुर्बानी पर रोशनी डाली गई। नोहाख्वानी और मातम के दौरान माहौल गमगीन हो गया तथा लोगों ने इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Bara, Allahabad | Jun 26, 2026

कोखराज टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी आग, 5 घायल अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्रारंभिक जांच में टैंकर के डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के चलते कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कोखराज टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी आग, 5 घायल अस्पताल में भर्ती कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जांच में टैंकर के डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के चलते कुछ देर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Bara, Allahabad | Jun 26, 2026