चौगाईं: मनपा रोड पर नहर किनारे मिली नवजात बच्ची, जन्म के 2 घंटे बाद फेंका गया, रोने की आवाज सुन लोग पहुंचे
Chaugain, Buxar | Sep 30, 2026 चौगाईं प्रखंड क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे मनपा रोड स्थित नहर के पास एक नवजात बच्ची को जन्म के महज दो घंटे बाद ही फेंक दिया गया। संयोग से उस समय कुछ स्थानीय युवक टहलने के लिए वहां पहुंचे थे।